मुलताई- नगर पालिका में अब अध्यक्ष उपाध्यक्ष के कक्ष के साथ ही विपक्ष का भी एक कमरा होगा जिसमें नेता प्रतिपक्ष वर्षा गड़ेकर बैठेगी। इसके लिए नगर पालिका अधिकारी के कक्ष के समीप वाले कक्ष को बनाया जा रहा है।
इस प्रकार अब मुलताई नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों के 3 कक्ष होंगे जिसमें पहला नगरपालिका अध्यक्ष दूसरा नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं तीसरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी नितिन कुमार बिजवे ने बताया कि पहले मुलताई नगर पालिका में नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष के लिए कोई कक्ष नहीं था इसलिए कक्ष को बनाया जा रहा है जिसमें नेता प्रतिपक्ष वर्षा गडे़कर बैठेगी, यह ठीक है कि अपने यहां पर इसके पहले कक्ष नहीं था लेकिन सारणी में कक्ष है। यहां उल्लेखनीय है कि मुलताई नगरपालिका प्रदेश की अत्यंत प्राचीन नगर पालिकाओं में से एक है । नगर पालिका में राजनीति एवं चुनाव सामान्य प्रक्रिया है वर्षों से होती आ रही है। चुनाव में जीत हार भी होती रही है कितू जीत हार के बाद सभी दल के पार्षद नगर विकास की आधारशिला रखते रहे हैं। समय-समय पर विवाद भी होते रहे हैं किंतु यह लड़ाई कभी गला काट प्रतिस्पर्धा में नहीं बदली किंतु इस बार का नजारा कुछ और है जिसका खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सवाल यह है कि वोट देने वाली जनता का क्या कसूर।