कार्यकर्ता ही कांग्रेस संगठन की असली ताकत: संजय कपूर, सरकार बनते ही जिले में बनेंगा मेडिकल कॉलेज : सुखदेव पांसे

0
448

बैतूल- कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हर एक कार्यकर्ता है। वह कार्यकर्ता ही है जिसकी ताकत से पार्टी संगठन चलता है। कोई भी संगठन तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वो नियम और अनुशासन से न चलता हो। देश मे कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो पिछले 135 वर्षों से नियमो और अनुशासन के साथ चल रहा है।

संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और कार्यकर्ताओं के बिना एक निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं की जा सकती है। यह बात एआईसीसी सचिव संजय कपूर ने गुरुवार को बैतूल शहर के लिंक रोड स्थित आनंद मैरिज लॉन में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर से लगभग 300 मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महंगाई कमरतोड़ बढ़ती जा रही है, किसान परेशान हैं, हमें विश्वास है कि हम लड़कर प्रदेश में कांग्रेस की सुशासन वाली सरकार को 2023 में ला सकते हैं और लाएंगे भी, जिसके लिए हमें लड़ना होगा हम लड़ेंगे। देश में कांग्रेस की लहर चल उठी है और अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जनविरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लें और जन-जन को इस सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी जो कहते हैं वह करते हैं उन्होंने नारी सम्मान योजना सहित बिजली बिल माफ करने की बड़ी घोषणाओं से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। पीसीसी महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता इन समस्याओं से ग्रस्त है। उन्होंने मंच पर कहा कि मिशन 2023 में यह मुहिम कांग्रेस को प्रदेश में विजय हासिल करने में काफी मदद करेगी।

जिले में खुलेंगे मेडिकल और एग्रीकल्चर कॉलेज


पूर्व पीएचई मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बैतूल जिले में सबसे पहले मेडिकल कॉलेज खुलवाएंगे। विधायक निलय डागा ने कहा कि हमारा जिला कृषि बाहुल्य जिला है, मेडिकल कॉलेज के साथ ही बैतूल में एग्रीकल्चर कॉलेज की मांग ज्यादा है कमलनाथ जी की सरकार बनते ही प्राथमिकता के साथ एग्रीकल्चर कॉलेज भी खुलवाएंगे। विधायक डागा ने बताया कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद बैतूल में बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर और स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनाने की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट है, हम कमलनाथ जी की जन हितैषी योजनाओं के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव जीतेंगे।

भाजपा में मची है भगदड़


विधायक ब्रह्मा भलावी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भगदड़ मची हुई है। भाजपा के कई कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस के संपर्क में है भारतीय जनता पार्टी में ज्यादा फूट है, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन के साथ काम कर रहे हैं। संगठन के माध्यम से सभी कांग्रेस जन मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के साथ, किसानों के साथ हमेशा छल किया है और कांग्रेस ने जो वचन दिया है उद्योग लगाने की बात हो या कर्जा माफी की बात हो कांग्रेस सरकार प्राथमिकता से अपना वचन पूरा करेगी।

कमलनाथ के 5 वचनों से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत


कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने भी संबोधित किया। उन्होंने कमलनाथ जी द्वारा जनता को दिए गए 5 वचनों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।साथ ही कहा कि कमलनाथ जी की जन हितैषी योजनाओं के दम पर ही हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। उन्होंने बताया कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। 200 यूनिट तक की खपत पर आधे बिल का ही भुगतान उपभोक्ताओं को करना होगा। हमारी सरकार आते ही माता-बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती कर 500 में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी दी जाएगी।

सम्मेलन में यह रहे उपस्थित


कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से एआईसीसी के सचिव संजय कपूर, पीसीसी के महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, सुनील शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैतूल शहर, हेमंत वागद्रे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैतूल ग्रामीण,सुखदेव पांसे पूर्वमंत्री एवं वर्तमान विधायक मुलताई,निलय डागा विधायक बैतूल, धरमू सिंह विधायक भैंसदेही, ब्रम्हा भलावी विधायक घोड़ाडोंगरी, अनुराग मिश्रा, हेमंत पगारिया, नारायण धोटे, मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेंड्राम, विजय पारधी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, अंबर, नरेंद्र मिश्रा, मोनू बड़ोनिया ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल शहर, तरुण कालभोर ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल ग्रामीण, मनोज देशमुख, मुन्ना पाठक, डॉ रमेश काकोडिया, हितेश निरापूरे, राजू देशमुख, मनोज मालवे, लवलेश बब्बा राठौर, हर्षवर्धन घोटे सहित मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

———————————————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here