कृषि मंडी सचिव शीला खातरकर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश में हुई सम्मानित

0
298

मुलताई – मुलताई कृषि उपज मंडी सचिव शीला खातरकर को अपर कलेक्टर संयुक्त संचालक रितु चौहान द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं टॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने इसे संपूर्ण मंडी कर्मचारियों के लिए सम्मान बताते हुए मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय भोपाल का आभार व्यक्त करते हुए मंडी सचिव शीला खातरकर को शुभकामनाएं दी है। इस सम्मान के संबंध में जानकारी देते हुए मंडी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मुलताई मंडी सचिव शीला खातरकर को मुलताई कृषि उपज मंडी में आय,आवक में वृद्धि एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया है। शीला खातरकर को यह सम्मान मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय भोपाल द्वारा रितु चौहान अपर कलेक्टर संयुक्त संचालक ने प्रदान किया। जोकि मुलताई कृषि उपज मंडी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने बताया कि कृषि उपज मंडी सचिव शीला खातरकर ने न सिर्फ कृषि मंडी प्रांगण में विकास कार्यों को गति दी बल्कि व्यापारी और मंडी में समन्वय स्थापित कर, कृषि व्यापार को एक नया आयाम भी दिया है जिसके लिए उन्हें आज प्रदेश में सम्मानित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here