जनपद सदस्य मनीष खंडाग्रे का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन

0
1619

दिलीप पाल

आमला-भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं बोरदेही क्षेत्र के जनपद सदस्य मनीष खंडाग्रे का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया।

उनके आकस्मिक के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष शुरू से ही मिलनसार एवं सदैव दूसरों की मदद करने वाले स्वभाव के थे। कुछ महीने पूर्व ही मनीष के पिता पूर्व सरपंच चैतराम खंडाग्रे का भी निधन हुआ था जिसके बाद मनीष ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली तथा परिवार को साथ लेकर आगे बढ़े।

मनीष युवाओं में काफी लोकप्रिय थे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ के चलते भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी ने बताया कि वे मनीष की कार्यशैली से काफी प्रभावित है।युवाओं में मनीष की लोकप्रियता सराहनीय थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य करते थे जिस कारण उन्हें क्षेत्र की जनता ने जनपद सदस्य भी चुना था।मनीष के आकस्मिक निधन से सभी स्तब्ध है, क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनका आकस्मिक निधन क्षेत्र तथा पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।हम सभी परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा उनके परिजनों को इस आकस्मिक वज्रपात को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

हम इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here