मुलताई- निकटतम ग्राम मोही में विभिन्न देवताओं की झांकी एवं कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्र चंडी यज्ञ का प्रारंभ किया गया।
दुर्गेश भोयरे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मोही में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा संपूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही है कथा का आयोजन ग्राम मोही में दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। कलश शोभा यात्रा का प्रारंभ कथावाचक पंडित रोहित महाराज ने धार्मिक रीति रिवाज से पूजन पाठ कर किया। इसके उपरांत भव्य कलश यात्रा एवं भगवान राम ,लक्ष्मण,सीता हनुमान, कृष्ण राधा शिव पार्वती की भव्य झांकियां , कलशयात्रा के साथ निकाली गई

जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से गुजरी जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया पुष्प वर्षा की गई। नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा कथा प्रांगण पहुची जहां शोभा यात्रा का समापन किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित रूद्र चंडी यज्ञ का प्रारंभ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से होगा जोकि 11 बजे तक प्रारंभ रहेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से कथा प्रवचन प्रारंभ होंगे जो शाम 5 बजे तक चलेंगे। रुद्र चंडी यज्ञ एवं कथा का समापन 13 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसादी के साथ होगा।