मुलताई- विद्युत मंडल के 34 वर्षीय संविदा कर्मचारी का शव शुक्रवार सुबह ड्रीमलैंड सिटी विद्युत सर्विस स्टेश के बंद कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग परीक्षण सहायक संविदा शैलेंद्र मुंडाफल्ले की ड्रीमलैंड सिटी सर्विस स्टेशन पर 8 से 12 नाइट ड्यूटी थी वहां बीती रात नाइट ड्यूटी पर विद्युत स्टेशन गया था।
सुबह विद्युत विभाग की महिला ऑपरेटर की ड्यूटी थी महिला कर्मचारी के आने के बाद शैलेंद्र को घर जाना था किंतु महिला कर्मचारी ने देखा कि विद्युत सर्विस स्टेशन कक्ष के दोनों दरवाजे बंद है और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही है इसकी जानकारी उसने विभाग सहित अन्य लोगों को दी दरवाजा तोड़ने के बाद अंदर शैलेंद्र मृत अवस्था में पाया गया।

उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव परीक्षण के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जिसे उसके पैत्रक गांव सौसर जिला छिंदवाड़ा ले जाया गया है,जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद संपूर्ण विद्युत विभाग में शोक का माहौल है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र मुंडाफल्ले जो कि छिंदवाड़ा जिले के सौसर का मूल निवासी था मुलताई विद्युत विभाग में 7 वर्षों से संविदा पर कार्यरत था वह बीते साल ही स्थानांतरित होकर मुलताई आया है वह अपने परिवार के साथ मुलताई शारदा नगर में रहता था उसकी दो पुत्रियां है,एक की उम्र 6 साल एवं एक डेढ़ माह की है।विभाग के लोग मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं।