मुलताई -पवित्र नगरी मुलताई को जहां प्राचीन नव दुर्गा उत्सव मंडलों के लिए जाना जाता है वही मंडलों मे श्रद्धा के साथ आयोजित होने वाले विशाल भंडारा प्रसादी के लिए भी जाना जाता हैं।
जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रसादी ग्रहण कर मान्यता अनुसार असीम पुण्य की प्राप्ति करते हैं। जिन दुर्गा उत्सव मंडल में विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाता है उन्हीं में से एक है ताप्ती तट पर स्थित नव दुर्गा शक्ति उत्सव मंडल व्यापारी संघ फवारा चौक।

यह नव दुर्गा उत्सव मंडल नगर के प्राचीन दुर्गा उत्सव मंडलों में से एक है यहां 47 वर्षों से निरंतर मां दुर्गा की स्थापना हो रही है इस मंडल में शामिल सभी व्यापारी 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ जुड़कर ना सिर्फ पूजन कार्य में सहभागी बनते हैं बल्कि भंडारा प्रसादी निर्माण में भी अपनी महत्त्व भूमिका निभाते है। इस मंडल में 5000 से अधिक श्रद्धालु भक्त भंडारा प्रसादी ग्रहण करते हैं और इसी आधार पर भंडारे की तैयारी भी की जाती है।

मंडल से जुड़े व्यापारी बताते हैं कि यहां 750 किलो आटे की पूरी एवं रोटी बनाई जाती है। 750 किलो सब्जी एवं 250 किलो का हलवा बनाया जाता है। और जितनी श्रद्धा से मंडल सदस्य व्यापारी भंडारा प्रसादी का निर्माण करते हैं उतनी ही श्रद्धा से श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसादी परोसी भी जाती है जिसमें सभी व्यापारी अपनी सहभागिता निभाते हैं।
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————