मुलताई। नगर के मां ताप्ती मंदिर ट्रस्ट की शुक्रवार दोपहर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे करीब चार महीने बाद ताप्ती मंदिर की दान पेटी को खोला गया। इसके पहले ताप्ती जन्मोत्सव पर दान पेटी को खोला गया था।
शुक्रवार खोली गई दान पेटी में 4,14,800 रुपए के नोट और करीब 1 लाख रुपए की चिल्लर प्राप्त हुई है। मां ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी चिंटू खन्ना, राजू पाटनकर, सौरभ जोशी, अनिल पंडाग्रे, अजय यादव, अजय शिवहरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार इवनाती, नपा कर्मी मनोज सोनी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि ₹5 के नोट से लेकर 500 रुपए और ₹2000 के नोटो की गिनती की गई। जिसमें से कुल 4,14,800 और करीब एक लाख रुपए के सिक्के निकले हैं।
