मुलताई – नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह द्वारा रानी कमलापति के लिए आपत्ती जनक टिप्पणी के विरोध में मुलताई भाजपा नेताओं ने नाका नंबर एक पर डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नाका नंबर एक पर जमा हुए जहां कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं पुतला दहन किया गया। नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन करने वालों में मंडल अध्यक्ष गणेश साहू,,

महामंत्री सुनील बिहारे, नमामि नर्मदे विभाग के जिला संयोजक डीके कालभोर, पंजाबराव देशमुख, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबल सेवतकर, रामदास साहू, मारोती पवार ,जन जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज उइके, सन्दीप भार्गव ,राजू चोपड़े, जयदीप ठाकरे,निखिल देशमुख,बलराम हरोड़े,कुणाल साहू,चेतन देशमुख,चेतन पवार,यश साहू आदि प्रमुख है।

