भाजपा से पीढ़ियों का रिश्ता तोड़ कांग्रेस में क्यों जा रहे है लोग..?

0
641

त्वरित टिप्पणी असलम अहमद

मुलताई- मुलताई विधानसभा को भाजपा ने अपने जीत के टारगेट में शामिल कर रखा है और इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में ठोस रणनीति के तहत कार्य भी किया जा रहा है युवाओं से जुड़े संगठनों तक में पूर्ण कालिक लोगों को लगा रखा है किंतु मुलताई क्षेत्र में आए दिन घटने वाले राजनीतिक घटनाक्रम बताते हैं कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की बेचैनी और छटपटाहट समझ नहीं पा रही है तो ऐसे में वह जनता की नब्ज टटोल पाएगी कहना कठिन है क्योंकि नेताओं का विपक्षी पार्टियों से सत्ता की पार्टी में जाना तो सामान्य बात हो सकती है किंतु सत्ता पक्ष को छोड़कर प्रदेश में विपक्षी दल का दामन थामना सामान्य घटना नहीं है।

फाइल फोटो- श्रीमती सुनीता रवि यादव कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए

नीतू परमार के कांग्रेस में जाने के मायने क्या है..?

इसका निर्धारण तो आगामी विधानसभा चुनाव में मुलताई नगर एवं ब्लॉक के उन पोलिंग बूथो से होगा जहां राजपूत समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किंतु भाजपा के लिए बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है की तीन से अधिक पिडियो से भाजपा और जनसंघ की बुनियाद में शामिल रहे परिवार भाजपा के महत्वपूर्ण पदों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

पिछले दिनों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय दुलीचंद यादव के पोते एवं बहू पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रवि यादव जी की पत्नी सुनीता यादव एवं पुत्र  लोकेश यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष का पद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस घटना की समीक्षा भाजपा के संगठन स्तर पर हुई हो या नहीं यह अलग बात है किंतु मुलताई लिए यह एक गंभीर राजनीतिक घटना थी क्योंकि यह वह परिवार है जब क्षेत्र में काग्रेस के विपक्ष को खोजना कठिन होता था।

तब नगर में एक दर्जन भाजपा परिवार रहे होंगे तब दुलीचंद यादव, हरपाल सिंह ठाकुर,  रामचरण सिंह परिहार ,विनोदी लाल शिवहरे वर्तमान भाजपा और पूर्व जनसंघ की बुनियाद हुआ करते थे।यह मीसाबंदी भी थे रामचरण परिहार जी के पुत्र किशोर सिंह परिहार वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष है। इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषण कर्ताओं का मानना है अधिकारियों को आधार बनाकर किसी भी राजनीतिक दल को राजनीति नहीं करनी चाहिए

नगर पालिका चुनाव में जिन लोगों की टिकट अधिकारी महोदय की कृपा से कटी थी वह  खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त भलाई ना कर पा रहे हो किंतु उनके भीतर की पीड़ा विधानसभा में दिखाई दे सकती है।

फाइल फोटो – बैनर कालिक कांड पर विरोध दर्ज करते हुए ठाकुर समाज

कांग्रेस ने जीती हारी हुई बाजी

अब मुलताई नगर पालिका पर पूरी तरह से कांग्रेस का कब्जा हो गया एक तरह से कांग्रेस ने अपने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया। भाजपा असंतोष का बड़ा फायदा कांग्रेस को हुआ है नीतू प्रह्लाद परमार के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस को ना सिर्फ नगर के उन वार्डों में मजबूती मिलेगी जहां वह कमजोर थी बल्कि उसे मुलताई ब्लाक के उन दर्जनों बुथो में भी लाभ होगा जहां ठाकुर राजपूत परिवार निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

मुलताई विधानसभा 2 ब्लॉकों में बटा हुआ है। पट्टन ब्लॉक परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है वही मुलताई ब्लॉक में भाजपा का वर्चस्व रहा है। मुलताई विधानसभा जीतने के लिए कांग्रेस को मुलताई ब्लॉक में अपनी स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकत हमेशा ही रही है और

माना जा रहा है कि नीतू परमार के रूप में कांग्रेस को एक बड़ा अवसर मिला है क्योंकि पिछले दिनों जिस प्रकार कालिक प्रकरण में राजपूत समाज ने नीतू प्रह्लाद परमार के साथ खड़े होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की थी समाज मे अपने प्रतिनिधि को लेकर बेचैनी स्पष्ट देखी जा सकती थी।

यह समाज मुलताई विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 10 में लगभग 12 पंचायतों को प्रभावित करते हैं हाल ही में जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 12 से प्रीति रघुराज सिंह ठाकुर जनपद सदस्य है। यह समाज वलनी, पारेगाव, जम्बाडी, धारणी, भिलाई, मोही, नगरकोट, आमाबगोली, काना बगोली, टेमझीरा ,बाडेगांव, सेमझीरा सहित अनेक ग्राम पंचायतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here