भारत दुनिया का आठवा सबसे प्रदूषित देश, IQ एयर की रिपोर्ट

0
232

गजाला अंजुम अहमद

दिल्ली- दुनिया में बढ़ रहे प्रदूषण के खतरे के बीच भारत के लिए एक और चिंताजनक खबर है। प्रदूषण की जांच करने वाली कंपनी के अनुसार अब भारत दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश कि श्रेणी में आ गया है। 2021 में भारत 5वें नंबर पर था।

हवा में प्रदूषण की जांच करने वाली स्विस एजेंसी IQ AIR ने मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी 2022 रिपोर्ट जारी कर बताया कि 131 देशों का डाटा 30,000 से अधिक ग्राउंड बेस मॉनिटरिंग से लिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 19 एशिया के हैं जिसमें 14 भारतीय शहर है। वही एक शहर अफ्रीकी देश का है। भारतीय शहरों में औसतन पार्टिकुलेट मैटर 2.5 गिरावट आई है, 53.3 माइक्रोग्राम पाया गया है, जो कि विश्व संगठन की सुरक्षा सीमा से 10 गुना ज्यादा है। भारत में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वायु प्रदूषण के चलते भारत को डेढ़ सौ बिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान है। भारत में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक परिवहन सेक्टर है जो कुल प्रदूषण का 20 से 35 फ़ीसदी प्रदूषण कराता है।

दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है चांड

IQ एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित देश चांड है जहां का पीएम 2.5 स्तर पर 89.7 पाया गया है। वही इराक दूसरा सबसे प्रदूषित देश है,तीसरे नंबर पर पाकिस्तान का नाम है और बहरीन चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में भारत का नाम आठवे नंबर पर है।

ग्लोबल रैंक में दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों के नाम

IQ एयर 2022 की रिपोर्ट के अनुसार -1. पाकिस्तान पंजाब शहर लाहौर 2. चीन शहर होटन 3. भारत राजस्थान भिवाड़ी 4. भारत की राजधानी दिल्ली 5.पाकिस्तान का शहर पेशावर 6. बिहार का शहर दरभंगा 7. बिहार आसोपुर 8. चांड शहर अनजामेना 9. भारत दिल्ली शहर नई दिल्ली 10. भारत राज्य बिहार शहर पटना 11. भारत उत्तर प्रदेश शहर गाजियाबाद 12. भारत हरियाणा शहर धारूहेड़ा 13. इराक बगदाद 14. भारत बिहार शहर छपरा 15. भारत उत्तर प्रदेश शहर मुजफ्फरपुर 16. पाकिस्तान पंजाब फैसलाबाद 17. भारत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेटर नोएडा 18. भारत राज्य हरियाणा बहादुरगढ़ 19. भारत हरियाणा शहर फरीदाबाद 20. भारत राज्य बिहार शहर मुजफ्फरपुर।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here