मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए 5 लोग, मुलताई अस्पताल में कराया भर्ती

0
818

मुलताई- नागपुर मार्ग पर स्थित ग्राम निंबोटी में मधुमक्खियों ने आम तोड़ने के लिए गए लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले की गंभीरता का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि इस हमले में 5 लोग घायल हो गए।

जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगल पिता अंतराम बिंझाड़े उम्र 42 वर्ष, निलेश पिता मंगल बिंझाड़े उम्र 19 वर्ष, हर्षित पिता रामदास बिंझाड़े उम्र 28 वर्ष, देवा पिता देशराज बिंझाड़े उम्र 4 वर्ष एवं उमेश पिता धर्मा उईके उम्र 22 वर्ष सभी निवासी सेमरिया निंबोटी में अपने खेत में आम तोड़ने के लिए गए हुए थे, जहां पर मधुमक्खियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

लोगों ने बताया कि ग्रामीण मधुमक्खियों के हमले से बचने का हर संभव प्रयास करते रहे किंतु मधुमक्खियां फिर भी हमला करती रही और मधुमक्खी के हमले के चलते वे पांचों लोग घायल हो गए। जिन्हें मुलताई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here