वरुड तिवसा के पास सड़क दुर्घटना में मुलताई के 1 युवक की मौत, 1 युवक गंभीर

0
941

मुलताई- वरूड तिवसा के पास शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में नगर के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि नगर के दो युवक जो गणेश उत्सव के लिए मूर्ति बुक करने मोटरसाइकिल से महाराष्ट्र के मोर्शी गए हुए थे। जहा से वापस लौटते समय वरूड तिवसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वे दूर फीका गए।

जिसमे से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुलताई निवासी लक्ष्य उर्फ लक्की साबले (22साल) और देव चंदेल (23 साल) बाइक से मोर्शी गए हुए थे। परिजनों के अनुसार मोहल्ले में गणेश उत्सव मनाया जाता है और गणेश उत्सव के लिए मोर्शी से मूर्ति लाई जाती है। मोर्शी जाकर यह लोग मूर्ति बुक कर वापस आ रहे थे।

इसी दौरान वरुड तिवसा के पास एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही लक्ष्य की मौत हो गई। वहीं देव बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से देव को मुलताई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देव की हालत गंभीर बनी हुई है। वही 22 वर्षीय लक्ष्य की मौत की खबर से नगर का माहोल गमगीन हो गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here