विधानसभा चुनाव के पहले बाहर आया मुलताई को जिला बनाओ का जिन्न,पांढुरना के जिला बनते ही गरमाई राजनीति

0
1244

multai-मुलताई – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पांढुरना को जिला बनाने की घोषणा कर दी गई और इसके साथ ही मुलताई क्षेत्र का राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है। और आम नागरिक में रोष भी दिखाई दे रहा है जो कि सोशल मीडिया पर बाहर आ रहा है

हालांकि क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर यह भी है कि पांढुर्णा को जिला बनाए जाने में मुलताई को शामिल नहीं किया गया क्योंकि लंबे समय से यह माना जा रहा था कि अगर मुलताई से पहले पांढुर्णा जिला बनता है तो मुलताई को भी इसमें शामिल किया जा सकता है किंतु ऐसा नहीं हुआ यह राहत की बात है।

क्षेत्रवासी बीते 25 वर्षों से मुलताई को जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इन 25 वर्षों में मुलताई को जिला बनाने का मुद्दा कांग्रेस भाजपा दोनों ही मंचों पर प्रमुखता से उठाता रहा है। मुलताई क्षेत्र के  सभी दालों के प्रमुख नेताओं ने हमेशा ही मुलताई को जिला बनाने का समर्थन किया है  यह बात अलग है कि गंभीर प्रयास करते दिखाई कोई नहीं दिया। वर्तमान कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे, पूर्व भाजपा विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने हमेशा ही मुलताई को जिला बनाव आंदोलन का समर्थन किया भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पावर ने भी जिला बनाने का प्रस्ताव जिला पंचायत में रखवाया और हर मंच पर यह कहा कि मुलताई को जब तलक जिला नहीं बनाया जाएगा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

जिला बनाने को लेकर कांग्रेस बीजेपी में नोक झोक

हाल ही में नगर पालिका कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने भाजपा सांसद एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल पर आरोप लगाया था कि पांढुरना को जिला बनाने की दोनों नेताओं ने लिखित सहमति दी है या मुलताई क्षेत्र के लिए धोखा है

इसके बाद मुलताई कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व भाजपा सांसद हेमंत खंडेलवाल ने मंच से इसे गलत बताते हुए कहा कि जब पांसे  सत्ता में थे तो  मुलताई को जिला बनाने की मांग को यह कहकर टालते रहे की छोटा जिला बना कर क्या होगा। फिलहाल मुलताई को जिला बनाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में यह एक गंभीर मुद्दा होगा।

मुलताई को जिला नहीं बनाना क्षेत्र वासियों के साथ धोखा

मुलताई को जिला बनाव आंदोलन से जुड़े रहे किशोर सिंह परिहार बताते हैं कि मुलताई से पहले पांढुरना को जिला बनाना  क्षेत्र वासियों के साथ बड़ा धोखा है। हम लंबे समय से हर मंच पर मुलताई को जिला बनाने की मांग कर चुके हैं नगर पालिका जनपद और जिला पंचायत से लेकर के सभी से प्रस्ताव लिए जा चुके हैं। मां ताप्ती का पवित्र नगर है तहसील का बड़ा क्षेत्रफल है सब साधन है किंतु उसके बावजूद भी मुलताई को जिला नहीं बनाना मुलताई के लिए बड़ा दुर्भाग्य है। पहले भाजपा ने आश्वासन दिया था अब भाजपा नेताओं के पास जाते  तो वह कहते हैं कि कांग्रेस ने नहीं किया ।18 साल से भाजपा सत्ता में है और भाजपा नेता कहते हैं कि कांग्रेस ने डेढ़ वर्ष की सत्ता में मुलताई को  जिला नहीं बनाया ।

दोनों पार्टियों के समर्थन के बादभी नहीं बना जिला

मुलताई को जिला बनाव आंदोलन से जुड़े रहे सौरभ जोशी कहते हैं मैं 2008 से जिला बनाओ आंदोलन का हिस्सा हु  हमारे आंदोलन को कांग्रेस  के सुखदेव पांसे भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख दोनों का समर्थन मिला 2013 में शिवराज सिंह चौहान ने हमें आश्वासन दिया था कि आप भाजपा विधायक बनाव हम मुलताई को जिला बनाएंगे मैं खुद बीजेपी से जुड़ा हूं हमने भाजपा विधायक भी जिताया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और जब तलक मुलताई को जिला नहीं बनाया जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा हम आगामी रणनीति बना रहे हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here