वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों का बैठक में हंगामा,वेतन नहीं मिला तो होंगी हड़ताल

0
837

मुलताई- ताप्ती जन्मोत्सव की बैठक में दो महा से वेतन का भुगतान ना होने के कारण नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। पहले कर्मचारी सभाकक्ष में आकर नारेबाजी करने लगे।

इस बात से बैठक में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी तृप्ति पटैरया ने सीएमओ के छुट्टी पर होने के कारण नगरपालिका के संबंधित अधिकारियों को इसके लिए फटकार लगाई। इसके बाद नगरपालिका कर्मचारी बाहर प्रदर्शन करते रहे।

बैठक के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रह्लाद परमार को ज्ञापन सौंप 2 माह का वेतन देने की मांग की नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने कहा कि यह स्थिति मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कारण निर्मित हुई है। हमारे बार-बार कहने के बावजूद भी वह भुगतान नहीं कर रहे हैं। मैं पूरी तरीके से कर्मचारियों के साथ हूं।

भाजपा पार्षद वर्षा गड़ेकर ने भी कर्मचारियों को सहयोग करने की बात कही और वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों द्वारा सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि सभी नियमित स्थाई कर्मी नगर परिषद मुलताई निकाय में कार्यरत है जिन्हें 2 माह से वेतन नहीं मिला जिसके कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है।हमारे परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।

सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दि कि अगर 3 दिन में समस्त नियमित एवं स्थाई कर्मियों को भुगतान नहीं मिला तो वह हड़ताल करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी। कर्मचारियों ने भविष्य में संपूर्ण कर्मचारी का भुगतान हर महा 1 से 5 तारीख तक किया जाना सुनिश्चित करने का कहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here