सांडिया जोड़ पर डीजे वाहन और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

0
968

मुलताई- आठनेर रोड के ग्राम सांडिया जोड़ पर आज एक बाइक सवार की एक डीजे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

तत्काल जननी एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां से उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रायआमला निवासी 50 वर्षीय शेषराव पुत्र गेंदु माकोड़े जो कि ग्राम सांडिया में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर आए हुए थे जहां से वापस जाते समय सांडिया जोड़ पर मुलताई की ओर जा रहे एक डीजे वाहन से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि शेषराव डीजे वाहन के नीचे आ गए, उन्हें गंभीर रूप से चोट आई। पास ही मौजूद ग्राम सांडिया के उपसरपंच शुभम बर्डे एवं जनपद सदस्य नितेश काले ने उन्हें अन्य ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे से निकाला और पास से गुजर रही जननी 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तत्काल मुलताई अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनका एक पैर पूरी तरह से टूट चुका है और वह गंभीर हालत में है। उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर द्वारा बैतूल जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

——————————————————————————————————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here