Amla: नगर कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी घोषित, दिलीप ढोमने एवं योगेश डांगरे बने अध्यक्ष

0
102

आमला-अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव की सहमति से एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व पीएचई मंत्री एवं मुलताई के विधायक सुखदेव पांसे तथा पूर्व प्रत्याशी आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के मनोज मालवे एवं विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा के अनुशंसा पर नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विजेंद्र भावसार द्वारा आमला में सेवादल की नगरीय इकाई का गठन निम्नानुसार किया गया।

जिनमें बोडखी,रेलवे कॉलोनी, भीम नगर क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष दिलीप ढोमने एवं  गंज, बस्ती ,गोविंद कॉलोनी ,मंगल भवन क्षेत्र मंडल अध्यक्ष योगेश (गोलू)डागरे को बनाया गया सेवादल नगर उपाध्यक्ष  पद पर रवि घाणेकर, खेमचंद मदान, राजेश राठौर, प्रकाश कोष्टि, कमलेश पवार, मनोज प्रजापति, कोषाध्यक्ष कन्हैया साहू ,मीडिया प्रभारी प्रदीप बावने, सचिव हेमराज कनोजे ,सह सचिव कमलेश मकोड़े, अमित बेले ,राजेश ठाकुर प्रवक्ता प्रमोद सेठिया।

वार्ड क्रमांक 1 में प्रभारी सीतेश सोनी, सोनू अतुलकर  वार्ड क्रमांक 2 में प्रभारी गणेश वराठे वार्ड क्रमांक 3 में बबलू भाले , वार्ड क्रमांक 4 उमेश देशमुख, वार्ड क्रमांक 5 कन्हैया विजयकर, वार्ड क्रमांक 6 मोहम्मद सलीम, वार्ड क्रमांक 7 राजू  टिकारे , वार्ड क्रमांक 8 प्रभाकर उबनारे, वार्ड क्रमांक 9 में प्रकाश वार्ड क्रमांक 10 में अरविंद शर्मा  ,वार्ड क्रमांक 11 में  ओम शेसकर, वार्ड क्रमांक 12 में वसंत पाल ,शैलेश मोखड़े , वार्ड क्रमांक 13 में बिहारी डोंगरे, हीरा गढ़वाल वार्ड क्रमांक 14 में विट्ठल राव देशमुख वार्ड क्रमांक 15 में मनीष बचले , वार्ड क्रमांक 16 में राजा अडभूते,मुकेश डडारिया वार्ड क्रमांक 17 में गिरधर कोकाटे , संजय मालवीय वार्ड क्रमांक 18 में अप्पू बरथे,राजेश ठाकुर को नियुक्ति पत्र कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष विजेंद्र भावसार द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा अपने वचन पत्र में नारी सम्मान योजना, 100 रू में 100 यूनिट बिजली 500 रु में गैस सिलेंडर किसानों का कर्ज माफ एवं पुरानी पेंशन योजना लागू करने आदि  के विस्तार से सेवादल के पदाधिकारियों को बताया एवं इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा द्वारा अपने संबोधन में कहां कांग्रेस सेवादल एक ऐसा दल है जो राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक सभी क्षेत्रों में कार्य करता है इसे ऐसा समझे कि आमला विधानसभा में ओलावृष्टि हुई और किसानों की फसल बर्बाद हुई तो सेवा दल ने आंदोलन एवं उपवास रखकर किसानों की हित की लड़ाई लड़ी और 15 दिवस के भीतर सरकार को झुकना पड़ा और किसानों को मुआवजा देना पड़ा, सामाजिक रूप से सेवा दल द्वारा जब लंबी वायरस बीमारी गौमाता पर फैली थी,

तो सेवादल के ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन का इंतजाम करके गौमाता के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनका इलाज किया और उन्हें वैक्सीन लगवाई, धार्मिक रूप से सेवा दल द्वारा ओलावृष्टि और असमय बारिश को देखते हुए मां रेणुका धाम छावला  में चुनरी चढ़ाई एवं माता से प्रार्थना की कि क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए मां अपनी कृपा करें और क्षेत्र के किसानों को इस प्राकृतिक आपदा से बचाएं, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा लगभग लगभग 15 वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा सरकार जो घोषणा तो करती है पर वादे पूरे नहीं करती इन सब बातों को लेकर सेवादल के साथी जन जन तक पहुंचे और भाजपा की करनी और कथनी का अंतर बताएं और प्रदेश अध्यक्ष मा. कमलनाथ जी द्वारा दिए गए वचन एवं योजनाओं का घर-घर तक प्रचार प्रसार करें सेवादल के सभी नवनियुक्त साथियों को बधाई प्रेषित की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख द्वारा माननीय कमलनाथ जी द्वारा 15 माह की सरकार में किए गए कर्ज माफी योजना एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया नगर अध्यक्ष विजेंद्र भावसार द्वारा कांग्रेस पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाकर एक साथ मिलकर घर-घर तक दस्तक अभियान चलाने की बात कही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवादल पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here