MP Election 2023: BJP प्रत्याशी ने जनसंपर्क, BJP की सरकार बनी तो बनेगा ताप्ती महालोक

0
1254

व्यापारी वर्ग से जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता  हेमंत विजय राव देशमुख, हनी खुराना, नमन अग्रवाल, भाजपा पार्षद अजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिराम नागले, कीर्ति यादव, सजल शिवहरे, भाजपा पार्षद वर्षा गडेकर ,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा परमार भी शामिल थे। भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख एवं हेमंत देशमुख ने अपने जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं दी और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का उल्लेख कर भाजपा भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क में मिल रहे हैं मतदाताओं से भाजपा की केंद्र सरकार राज्य सरकार और चंद्रशेखर देशमुख के कार्यकाल के दौरान  किए गए विकास कार्यों के लिए समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी देशमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलताई की सभा में ताप्ती महालोक के निर्माण की घोषणा की हैं जिससे मुलताई में पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन बढ़ने से यहां लोगो की आवाजाही बढ़ेगी। आवाजाही बढ़ेगी तो यहां के स्थानीय व्यापार भी बढ़ेगा जिससे व्यापारियों के व्यापार को बहुत फायदा होगा। भाजपा की सरकार बनेगी। इस जनसंपर्क में  उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, विजय शुक्ला, बब्बल सेवतकर,  हनी भार्गव, सुनील बिहारे,  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here