Multai की छात्रा मुस्कान पवार एवं मुस्कान रघुवंशी का राष्ट्रीय शालेय कैंप के लिए चयन

0
702

मुलताई – विकास खण्ड खेलकूद प्रभारी महेश खत्री ने बताया कि लोकशिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के तहत नर्मदापुरम संभाग से बैतूल जिले में मुलताई नगर के कोरोला स्कूल की मुस्कान रधुवंशी का खो- खो प्रतियोगिता हेतु चयनित होकर मुलताई का गौरव बढ़ाया है।

उक्त प्रतियोगिता दिल्ली में 6 जून से 12 जून तक आयोजित होना है।इस हेतु राष्ट्रीय शालेय कैम्प शतरंज का 28 मई से 4 जून भोपाल में आयोजित किया जायेगा।

इसी प्रकार गुरुकुल वि. मंदिर की छात्रा मुस्कान जयप्रकाश पंवार का 66 वी राष्ट्रीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। इनके चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल, जिला क्रीड़ा अधिकारी बैतूल, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मुलताई प्राचार्य सी.एम्रा.इज एक्सलेंस स्कूल मुलताई, कन्या प्राचार्य मुलतीई, शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय मुलताई, प्राचार्य न्यू कार्मल मुलताई ,प्राचार्य कोरोला स्कूल मुलताई, प्राचार्य गुरुकुल वि. मंदिर मुलताई और संस्थाओं के खेल शिक्षकों ने चयन पर बधाइयां दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here