मुलताई- मुलताई विकासखंड में 2019 से विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे प्रकाश कुंभारे का डाइट पचमढ़ी में प्राचार्य के पद पर प्रमोशन होने के कारण मुलताई नगर से पचमढ़ी स्थानांतरण हो गया।
सरल, सहज, व्यवहार कुशल प्रकाश कुंभारे स्थानांतरण से संपूर्ण ब्लॉक में शिक्षा क्षेत्र को लेकर चिंताएं व्याप्त है। आज उन्हें संपूर्ण ब्लॉक के शिक्षकों ने भारीमन से शासकीय नवीन हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत शिक्षक एम के वर्मा ने बताया की कुम्भारे की प्रारंभ सेवा शासकीय एम.एल.बी.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में व्याख्यता पद के रूप में प्रारंभ की, जिसके बाद पी.जी.बी.टी. कॉलेज खडवा से बी.एड. प्रशिक्षण के बाद मई 1993 से अगस्त 2003 तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई, 28 अगस्त 2003 से 9 सितम्बर 2019 तक प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारडसिंगा मे एवं 11 सितम्बर 2019 से 27 जुलाई 2023 तक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुलताई के पद पर कार्यरत रहे। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का समस्त स्टॉफ, संकुल प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया है।

जिसमें मुख्य रूप से सुबोध शर्मा (ए.डी.पी.ओ.), नागेश पवार प्राचार्य, दाबड़े जी प्राचार्य, आर. एस. मालवीय से.नि.प्राचार्य, पी. एस० गौर से.नि. सहा. संचालक, पी.के.अवस्थी से.नि. प्राचार्य, व्ही.के. जयसवाल प्राचार्य, आर.डी.साहू प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुलताई, के.आर. बोबड़े, एम.के. वर्मा से.नि. व्याख्यता, आर.एन. महाते लेखापाल, डी.एस. रघुवंशी सहायक ग्रेड-2 व समस्त संकुल के प्रभारी प्राचार्यो तथा लेखापालो एवं समस्त लिपिक वर्ग और भृत्यो की सहभागीता से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कुम्भारे जी के सम्मान के उपरांत प्रमुख वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।

कार्यक्रम का आकर्षण सम्मान समारोह के फलेक्स के वितरण रहा जिसमे कमलेश सरीया सहायक प्राध्यापक, एम के वर्मा से०नि० व्याख्यता, आर.एन. महाते लेखापाल, आर.एस. मालवीय से.नि. प्राचार्य एवं आर.के. सरोदे से.नि. लेखापाल के सौजन्य से फलेक्स वितरित किये गयें। मंच संचालन सी.एस. साहु उच्च माध्यमिक शिक्षक एवम् रविन्द्र नानोटे द्वारा किया गया। आभार प्रदर्षण आर.एन. महाते लेखापाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में पदोन्नत होकर डाइट पचमढ़ी के प्राचार्य बने पी कुंभारे की ओर से सभी को उपहार स्वरूप पेन भेंट किए गए।