मुलताई- मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग भोपाल के तत्वाधान में आयोजित ताप्ती जन्मोत्सव द्वितीय दिवस का आरंभ कबीर गायन के साथ हुआ, मानसिंह भौंदिया (देवास) ने कबीर गायन “वो संतो भाई मानख नहीं रहे मन मोरा” की प्रस्तुति दी।
इसके उपरांत प्रीति मूंगदल तिवारी भोपाल ने श्रीराम आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें भगवान विष्णु के अवतारों का नृत्य में चित्रण किया गया। उसके उपरांत भगवान श्री राम की राम कथा का सुंदर वर्णन नृत्य के माध्यम से किया गया। नृत्य नाटिका का प्रस्तुतीकरण को सभी ने सराहा है।

हाई स्कूल ग्राउंड पर आयोजित ताप्ती महोत्सव के दूसरे दिन कवि सम्मेलन के आरंभ होने के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने राम नृत्य नाटिका प्रस्तुतकर्ता प्रीति तिवारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं सभा पतियों ने तपती जन्मोत्सव में कविता पाठ करने आए कवियों का स्वागत किया।

स्वागत श्रंखला के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आरंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ सलोनी राना द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन अशोक भाटी ने किया है। किस कवि सम्मेलन में बलराम श्रीवास्तव, धमचक मुल्तानी, अशोक भाटी, कमलेश शर्मा,प्रतीक चौहान एवं आदि कविता पाठ करेंगे।